छोटी अवधि की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बेच सकेंगी कंपनियां: आईआरडीए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने स्वास्थ्य और सामान्य बीमा कंपनियों को छोटी अवधि के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बेचने की अनुमति दी। इसमें कोविड-19 कवर भी मिलेगा। आईआरडीए के मुताबिक, कोविड-19 संकट के इस दौर में सुरक्षा के मद्देनजर, छोटी अवधि की विशेष स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना समय की जरूरत है। इस कदम का उद्देश्य महामारी के दौरान विभिन्न वर्ग के लोगों को बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
