वर्क फ्रॉम होम करने वालों की जासूसी कर रहीं कंपनियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के बारे में ये जानने के लिए कि वो काम कर रहे हैं या नहीं; प्राइवेट इन्वेस्टिगेटर तक रखे हैं। ब्रिटेन में अकाउंटेंसी और कानूनी कंपनियां निजी जांचकर्ताओं का प्रयोग करने वालों में शामिल हैं। इन्होंने कर्मचारियों के पीछे जांचकर्ताओं को लगा रखा है। ये इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कर्मचारी कोविड-19 का बहाना बनाकर घर पर आराम तो नहीं कर रहे?
