कोरोना काल में कंडोम और रोलिंग पेपर का किया गया सबसे ज्यादा ऑर्डर, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
हालिया डंजो एप की ओर से जारी डिलीवरी ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना काल में औसतन रात के मुकाबले दिन में तीन गुना ज्यादा कंडोम का ऑर्डर किया गया। वहीं बंगलूरू ने चेन्नई के मुकाबले 22 गुना ज्यादा रोलिंग पेपर एप के जरिए ऑर्डर किया। इतना ही नहीं बंगलूरू, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद और दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्भनिरोधी आईपिल दवा का ऑर्डर किया गया। जबकि जयपुर में सबसे ज्यादा प्रेग्नेंसी किट एप के जरिए ऑर्डर की गईं।
