x

खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने खत्म किया कस्टम ड्यूटी और सेस

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: times mumbai

खाने का तेल जल्द सस्ता हो सकता है। केंद्र ने सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी 2 साल के लिए खत्म की। इस पर लगने वाला 5% सेस भी हटाया गया। भारत अपनी जरूरत का 60% तेल आयात करता है। 2016 से इसकी कीमतें दोगुनी से भी ज्यादा हो गई हैं। रूस-यूक्रेन जंग की वजह से तेल की सप्लाई पर भी असर पड़ा है।