कोरोना से शेयर बाजार धराशायी, सेंसेक्स में 2000 अंकों और निफ्टी में 582 अंकों की गिरावट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज शेयर बाजार फिर जबरदस्त गिरावट के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स आज 1591.80 अंक गिरकर 32,511.68 के स्तर पर खुला और एनएसई का निफ्टी 446.85 अंक गिरकर 9508.35 के स्तर पर खुला। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 15 पैसे की गिरावट के बाद 74.06 के स्तर पर खुला। कल सेंसेक्स 1,000.24 अंक गिरकर 33,103.24 के स्तर पर और निफ्टी 367.80 अंक गिरकर 9,587.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
