ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन पर पड़ी कोरोना की मार, कंपनी ने कर्ज चुकाने को मांगा वक्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ट्रंप परिवार की कंपनी पर भी कोरोना की चोट पड़ी। ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन ने कर्जदाताओं से धन के भुगतान के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। ट्रंप परिवार ने कर्जदाताओं से कहा कि- कोरोना का कारोबार पर भी असर पड़ा है, भविष्य की योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। इसलिए ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन को कर्ज चुकाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए। कंपनी ने ये बात ड्यूशे बैंक और कुछ अन्य कर्जदाताओं से कही।
