कोरोना का असर: विशाल मेगा मार्ट कर रहा है देशभर में होम डिलीवरी की शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रिटेल सेक्टर की अग्रणी कंपनी विशाल मेगा मार्ट ने देशभर में होम डिलीवरी की शुरुआत कर दी है। अब ग्राहक कंपनी के नजदीकी स्टोर पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी आवश्यक वस्तु की घर तक आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। गौरतलब है कि फिलहाल देश में जिस तरह की परिस्थितियां हैं उस को ध्यान में रखते हुए कई छोटे-बड़े शहरों में रिटेल स्टोर होम डिलीवरी कर रहा है।
