कोरोनावायरस की वजह से बढ़ सकते हैं टीवी, फ्रिज, एसी के दाम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोरोनावायरस की वजह से जिन देशों की घरेलू इंडस्ट्री जरूरी कंपोनेंट का चीन से आयात करती है तो उनकी कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडस्ट्री पर बड़ा असर हो सकता है। क्योंकि वहां प्रोडक्शन बंद होने से आयात नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आशंका है कि मार्च महीने से टेलीविजन, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और कुछ स्मार्टफोन मॉडलों के दाम 3 से 10% तक बढ़ सकते हैं।
