कोरोना की वजह से फेसबुक, गूगल को झेलना पड़ सकता है नुकसान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया वित्तीय सेवा कंपनी कॉवेन एंड कंपनी की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की वजह से कम विज्ञापन मिलने के कारण 2020 में गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के राजस्व में कमी आएगी। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 में गूगल का कुल राजस्व 127.5 बिलियन डॉलर होने की उम्मीद थी लेकिन 28.6 बिलियन डॉलर की कमी आ सकती है वहीं फेसबुक को लेकर 67.8 बिलियन डॉलर का अनुमान था लेकिन 15.7 बिलियन डॉलर की कमी आने की उम्मीद है।
