x

2023 के पहले हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

6 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान देश का फॉरेक्स रिजर्व 1.268 अरब डॉलर घटकर 561.583 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले 30 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान यह 562.851 अरब डॉलर था। स्वर्ण भंडार में 461 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह 41.784 अरब डॉलर हो गया। बता दें कि वर्ष 2022 की शुरुआत में देश का कुल मुद्रा भंडार 633 अरब डॉलर था।