देश के स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: prokerala
देश के स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का 86 साल की उम्र में निधन हुआ। उन्होंने बीती रात जमशेदपुर के टाटा अस्पताल में रात 10 बजे अंतिम सांस ली। ईरानी जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च असोसिएशन के साथ 1963 में की। वह 1968 में भारत लौटे और टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी की स्थापना की।
