भारत ने फरवरी में रूस से प्रतिदिन इंपोर्ट किया 16 लाख बैरल कच्चा तेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Financial Express
भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात फरवरी में बढ़कर रिकॉर्ड 16 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ। यह आंकड़ा परंपरागत आपूर्तिकर्ताओं इराक और सऊदी अरब के संयुक्त तेल आयात से भी अधिक है। बता दें भारत जितनी मात्रा में तेल आयात करता है, उसकी एक तिहाई से अधिक आपूर्ति अकेले रूस ने की और वह लगातार पांचवें महीने भारत को कच्चे तेल का इकलौता सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।
