अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा गया सिग्नस स्पेसक्राफ्ट को नासा ने किया लॉन्च
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉर्पोरेशन के सिग्नस स्पेसक्राफ्ट को नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी से लॉन्च कर दिया गया है। इस स्पेसक्राफ्ट का नाम अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक यह स्पेसक्राफ्ट अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति ले जा रहा है। वहीं नासा हेडक्वार्टर के ISS के एक्टिंग डायरेक्टर रॉबिन गेटेन्स का कहना है, '6,000 पाउंड कार्गो अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है।