x

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई कमी, गोल्ड रिजर्व में हुई बढ़ोतरी

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी देखी गई। 11 फरवरी 2022 को समाप्त सप्ताह में यह 1.763 अरब डॉलर घटकर 630.19 अरब डॉलर रह गया। हालांकि, इस दौरान गोल्ड रिजर्व के मूल्य में उछाल आया है और यह 95.20 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.235 अरब डॉलर हो गया। इससे पहले 4 फरवरी, 2022 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.198 अरब डॉलर बढ़कर 631.953 अरब डॉलर पर पहुंचा था।