x

पहली बार 1 लाख करोड़ के पार हुआ देश का रक्षा उत्पादन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Economic Times

वित्त वर्ष 2022-23 में रक्षा उत्पादन का मूल्य पहली बार 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अभी रक्षा उत्पादन का मूल्य 1,06,800 करोड़ रुपए है। आंकड़ा निजी रक्षा उद्योग का डेटा आने के बाद और बढ़ेगा। दरअसल, 2022-23 में रक्षा उत्पादन के मूल्य में वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 12% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। 2021-22 में यह आंकड़ा 95,000 करोड़ रुपए था।