दिल्ली कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले के आरोपी गौतम खेतान की पत्नी को दी जमानत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
चार्जशीट दाखिल करने के बाद जारी समन के बाद शनिवार को दिल्ली कोर्ट में अगस्ता वेस्टलैंड से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में आरोपित वकील गौतम खेतान की पत्नी रितु खेतान को स्पेशल जज अरविंद कुमार की ओर से जमानत दे दी गई है. अदालत ने उन्हें 25 लाख रुपए का निजी मुचलका और समान राशि की 2 जमानत भरने के लिए कहा है. साथ ही कोर्ट ने गौतम खेतान से कहा कि वह गवाहों और सुबूतों से छेड़छाड़ न करें.
