दिल्ली के व्यापारियों ने चीनी सामान आयात न करने का लिया प्रण, चीन को लगेगा 10 हजार करोड़ का झटका
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली व्यापारियों के समूह "चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज" ने हाल ही में चीन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया और चाइनीज सामानों को आयात न करने का प्रण लिया। व्यापारियों के इस फैसले से चीन को 10 हजार करोड़ का नुकसान होगा। भारत मे हर साल 65 बिलियन डॉलर का सामान चीन से आयात होता है। भारत-सरकार भी चीनी आयात को कम करने की रणनीति पर काम कर रही है।
