कोरोनावायरस की मार के बावजूद शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त, रुपया हुआ मजबूत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज शेयर बाजार में सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 533.71 अंक बढ़कर 38,677 के स्तर पर जबकि निफ्टी 157.70 अंक बढ़कर 11,290.45 के स्तर पर खुला। प्री-ओपन के दौरान सुबह 9:11 बजे सेंसेक्स 336.87 अंक बढ़कर 38,480.89 के स्तर पर जबकि निफ्टी 84.80 अंक बढ़कर 11,217.55 के स्तर पर था। डॉलर के मुकाबले आज रुपया 10 पैसे बढ़कर 72.07 के स्तर पर खुला।
