क्रिप्टो से एक सप्ताह में रिकॉर्ड 1,073 करोड़ की निकासी, सहमे निवेशक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशकों का भी वर्चुअल संपत्ति से भरोसा डगमगा रहा है। निवेशकों ने 11 से 17 दिसंबर के बीच एक सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी से रिकॉर्ड 14.2 करोड़ डॉलर की निकासी की। डिजिटल एसेट मैनेजर क्वाइनशेयरर्स के मुताबिक, 17 सप्ताह में पहली बार क्रिप्टोकरेंसी से निकासी हुई। 17 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में बिटक्वाइन आधारित फंड से भी 8.9 करोड़ डॉलर की निकासी हुई थी।
