दिनेश खारा होंगे देश के सबसे बड़े बैंक SBI के चेयरमैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रजनीश कुमार की जगह अब दिनेश कुमार खारा देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के चेयरमैन नियुक्त हुए। फिलहाल वो एसबीआई के सबसे वरिष्ठ प्रबंध निदेशक हैं। मंगलवार को उनका तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा हुआ। खारा का कार्यकाल 7 अक्टूबर, 2020 के बाद से तीन साल या अगले आदेश तक के लिए होगा। पिछले महीने बैंक बोर्ड ब्यूरो ने एसबीआई के अगले चेयरमैन के रूप में उनके नाम की सिफारिश की थी।
