विदेश व्यापार महानिदेशालय ने जारी की अधिसूचना, राष्ट्रीय ध्वज के आयात पर लगाया बैन
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: reuters
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने तय मानकों का पालन न करने की वजह से विदेशों से आयात होने वाले राष्ट्रीय ध्वज पर बैन लगा दिया है। सरकार ने यह कदम घरेलू उद्योग के व्यापारियों की तरफ से मिलने वाली शिकायत के बाद उठाया है। बता दें कि पिछले दो साल से खादी द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री में गिरावट भी दर्ज की गई हैं। सरकार के इस फैसले का व्यापारियों ने स्वागत किया है।
