आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा, कमर्शियल सिलेंडर की भी कीमतें बढ़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
14.2 किग्रा वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़े। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350.50 रुपये बढ़े। दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2,119.50 रुपए का मिलेगा, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1,103 रुपए का हो गया। बढ़े हुए दाम एक मार्च से ही लागू होंगे। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गईं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे।
