डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, अमेरिका नहीं देगा परमाणु डील में ईरान का साथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ap
जब से डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कमान संभाली है तब से वह अमेरिका को नुकसान पहुँचाने वाले देशों पर तीखे हमले कर रहे है. लंबे समय से डोनाल्ड ट्रम्प के निशाने पर ईरान था और वह कई बार ईरान के साथ परमाणु समझौता तोड़ने की चेतावनी भी दे दी थी. लेकिन अब आखिरकार अमेरिका ने परमाणु डील से अपने हाथ खींच लिए है. जिसकी जानकारी डोनाल्ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में दी. जिसके बाद ईरान ने भी ज्यादा यूरेनियम संवर्धन करने की चेतावनी दी है