डोनाल्ड ट्रम्प ने दिखाई नरमी, भारत को दी ईरान से तेल खरीदने में छूट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने रुख में नरमी दिखाते हुए भारत को ईरान से तेल ख़रीदने में छूट दे दी है. भारत के अलावा 8 अन्य देशों को अमेरिका ने ये छूट दी है. इनमे जापान और दक्षिण कोरिया भी शामिल है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि पहले अमेरिका ने 4 नवंबर को ईरान पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. लेकिन अब उसने इसमे एक बड़ा बदलाव किया है. भारत की ओर से इसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है.