आज से दुबई एक्सपो की शुरुआत, छह महीने तक होगा आयोजित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
दुबई एक्सपो की शुरुआत आज से हुई। छह महीने तक इसका आयोजन होगा। इतने लंबे समय तक आयोजित होने वाला ये अपनी तरह का अकेला एक्सपो होगा। एक्सपो के दौरान 192 देशों के बीच होने वाले करार वैश्विक अर्थव्यवस्था की नींव रखेंगे। अभिनेत्री सोनम कपूर और श्रद्धा कपूर यहां परफॉर्म करेंगी। शुक्रवार को भारतीय पवेलियन का उद्घाटन होगा। अकेले दुबई को इससे 1.3 लाख करोड़ के राजस्व की उम्मीद है।
