दिल्ली सरकार ने आदेश न मानने पर 105 स्कूलों के खिलाफ की कड़ी कार्यवाही
Shortpedia
Content Team
Image Credit: LibreShot
दिल्ली सरकार ने आदेश न मानने वाले 105 स्कूलों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए इन्हें नर्सरी की एडमिशन प्रक्रिया रोकने के निर्देश दिए है. इसके अलावा दिल्ली में फिलहाल 1600 निजी स्कूलों में नर्सरी की एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. शिक्षा विभाग ने सभी अभिवावकों को भी अगला आदेश जारी होने तक इन 105 स्कूलों में न जाने के निर्देश दिए है. शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि अगर इन स्कूलों ने रोक के बावजूद एडमिशन लिया तो इन पर कड़ी कार्यवाही होगी