ईडी ने अटैच की राणा कपूर और वधावन ब्रदर्स की करीब 2,800 करोड की संपत्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईडी ने राणा कपूर और कई लोगों की करीब 2,800 करोड की संपत्ति अटैच की। डीएचएफएल प्रोमोटर कपिल वधावन और धीरज वधावन की संपत्ति भी अटैच हुई। ईडी ने कहा कि उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक अधिनियम के तहत 2,203 करोड रुपए की संपत्ति अटैच करने के लिए अंतरिम आदेश जारी किया है। अटैच हुई संपत्ति में भारत और विदेश स्थित अचल संपत्ति, बैंक खाते, निवेश और लग्जरी वाहन शामिल हैं।
