यस बैंक के पूर्व एमडी राणा के आवास पर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यस बैंक के पूर्व प्रोमोटर और एमडी राणा कपूर के मुंबई स्थित आवास पर ईडी ने छापा मारा। ईडी का छापा राणा के मुंबई स्थित घर 'समुद्र महल' पर पड़ा। करीब 13 महीने पहले ही राणा ने बैंक के एमडी के पद से इस्तीफा दिया था। वहीं ईडी ने राणा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया। राणा से डीएचएफएल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ जारी है।
