Videocon Loan Case: चंदा कोचर पर ED की 'तलवार', पूछताछ के लिए 10 जून को हाजिर होने को कहा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बैंक लोन धोखाधड़ी और धनशोधन के मामले में अदालत ने ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर को सोमवार को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है. शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि चंदा कोचर से 10 जून को मामले में गवाही देने को कहा गया है. इससे पहले उन्हें पिछले गुरुवार को पेश होना था, लेकिन उन्होंने तारीख आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था. इससे पहले चंदा कोचर के पति दीपक कोचर को पिछले महीने पूछताछ केलिए बुलाया गया था.
