नीरव मोदी की मशहूर पेंटिंग्स, लग्जरी गाड़ियां और कीमती घड़ियां बेचेगी ईडी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नीरव मोदी की जब्त संपत्तियों को ईडी नीलाम करेगा। इनमें कलाकृतियां, कीमती घडि़यां, हैंडबैग और कारें शामिल हैं। बता दें नीलाम होने वाली चीज़ों में अमृता शेरगिल की 1935 की एक पेंटिंग, एम.एफ. हुसैन की 'महाभारत श्रृंखला' की एक ऑयल पेंटिंग शामिल है। ऑयल पेंटिंग की कीमत 24-36 करोड़ है। इसके अलावा 13 अन्य पेंटिंग्स, 80 से ज्यादा ब्रांडेड हैंडबैग, लग्ज़री घड़ियां, और महंगी कारों को भी नीलाम किया जाएगा।
