एलन मस्क फिर बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टेस्ला के मालिक एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने। उन्होंने लुई विटॉ के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ा। मस्क ने एक साल में 55.3 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति कमाई। उनकी कुल नेटवर्थ फिलहाल 192.3 अरब डॉलर है। वहीं, लुई विटॉ की पेरेंट कंपनी एलवीएमएच के शेयर्स में अप्रैल से अब तक 10% की गिरावट हुई। जिसके बाद अरनॉल्ट की संपत्ति 186.6 अरब डॉलर रही।
