यूरोप में Tesla का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खुलने पर नाचे Elon Musk, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
एलन मस्क का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मस्क को खुशी से झूमते देखा जा सकता है। दरअसल, ग्रुएनहाइड प्लांट में बनी टेस्ला की पहली जर्मन मेड कार ग्राहक को सौंपने के दौरान मस्क खुशी से डांस करने लगे। दो साल पहले ही मस्क ने इस प्लांट को शुरू करने का ऐलान किया था। यूरोप में Tesla का ये पहला मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।
