एलन मस्क ने दान किए टेस्ला के करीब 5.7 अरब डॉलर मूल्य के शेयर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: vox
एलन मस्क ने टेस्ला इंक के करीब 5.7 अरब डॉलर मूल्य के 50,44,000 शेयर 19 नवंबर 2021 से 29 नवंबर 2021 के बीच दान किए। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के मुताबिक, एक चैरिटी के लिए उन्होंने ये दान किया था। संस्था का नाम सामने नहीं आया। इसके पहले, 2021 के अंत में मस्क ने ट्विटर पोल पर राय मांगने के बाद करीब 16.4 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे।
