इस साल 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स पे करेंगे एलन मस्क
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The edge markets
अमेरिकी सीनेटर एलिजाबेथ वारेन लंबे समय से अमीरों की कुल संपत्ति पर कर लगाने की वकालत करते रहे हैं। इस बीच अब एलन मस्क ने कहा है कि वे इस साल 11 अरब डॉलर यानी 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का टैक्स पे करेंगे। मस्क फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची के मुताबिक 244.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर हैं।
