साल के पहले कारोबारी दिन एलन मस्क की संपत्ति बढ़कर 304 अरब डॉलर पहुंची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Forbes
साल के पहले कारोबारी दिन एलन मस्क की संपत्ति में जोरदार इजाफा हुआ और एक दिन में उनकी संपत्ति बढ़कर 304 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। मस्क ने सोमवार को प्रति घंटे 1.41 अरब डॉलर कमाए। मस्क की नेटवर्थ में एक दिन में 33.8 अरब डॉलर यानी करीब 2,51,715 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। साल के पहले कारोबारी दिन उनकी कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में 14% तेजी आई।
