ZEEL की अपनी 16.5% हिस्सेदारी बेचेगा Essel Group
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
Essel Group ने ZEEL में प्रमोटर की 16.5% हिस्सेदारी कुछ वित्तीय निवेशकों को बेचने का फैसला किया है। 30 सितंबर, 2019 तक ZEEL में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 22.37% थी, जिसमें से 96% कर्जदाताओं के पास गिरवी था। प्रमोटर परिवार को कई घरेलू बैंकों, म्यूचुअल फंड और रूसी बैंक वीटीबी का 7,000 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। इस बिक्री से जो रकम मिलेगी वो सीधे कर्जदाताओं के खाते में जाएगी।
