x

अगले साल प्राइवेट कर्मचारियों को मिल सकती है 10% वेतन वृद्धि की सौगात, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Deeksha Mishra

News Editor
Image Credit: shortpedia

हालहि में विलिस टॉवर वाटसन की सैलरी बजट प्लानिंग के मुताबिक आर्थिक मंदी के बाद भी देश में साल 2020 में प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी में 10% बढ़ोत्तरी का अनुमान लगाया गया है. पिछले साल यह बढ़ोत्तरी 9.6% रही थी. वहीं कंपनी ने अगले साल इंडोनेशिया में 8%, चीन में 6.5%, फिलीपीन में 6%, हॉंगकॉंग और सिंगापुर में 4% वृद्धि का अनुमान लगाया है. हालांकि भारत में 10% की वृद्धि एक रिवाज बनता जा रहा है.