यूरोपीय संघ को कोर्ट से झटका, फिर भी बोला- एप्पल से नहीं मानेंगे हार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टैक्स मामले में कोर्ट से झटका लगने के बावजूद यूरोपीय संघ बोला- हम एप्पल से हार नहीं मानेंगे। हम फिर केस लड़ेंगे। कोर्ट ने कहा- एप्पल को आयरलैंड के साथ हुए कर समझौते को लेकर पुराने कर के रूप में 13 अरब यूरो का भुगतान नहीं करना होगा। ईयू के सदस्य निकाय यूरोपीय आयोग ने 2016 में दावा किया कि डील से कंपनी को कम दर पर कर भुगतान करने की सहूलियत मिल रही है।
