इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और रत्न एवं आभूषण के निर्यात में आई तेजी, नवंबर में हुआ इतना निर्यात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से नवंबर 2021 में 30.04 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीने निर्यात 27.16% बढ़ा है। पिछले साल नवंबर में 23.62 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इस साल निर्यात के साथ आयात में भी तेजी आई और नवंबर में कुल 52.94 अरब डॉलर का आयात हुआ। यह पिछले साल से 56.58% ज्यादा है।
