Facebook जल्द खरीद सकती है रिलायंस Jio में हिस्सेदारी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
फेसबुक रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में जल्द ही 10 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है। जानकारी के मुताबिक यह सौदा अरबों डॉलर का हो सकता है। रिलायंस जियो के पास भारत में करीब 37 करोड़ ग्राहकों का आधार है। एनालिस्ट बर्नसटीन ने इस कंपनी का वैल्युएशन करीब 60 अरब डॉलर का किया है यानी इसकी 10 फीसदी हिस्सेदारी का सौदा करीब 6 अरब डॉलर में हो सकता है।