सोने की कीमतों में आई गिरावट, इतने घटे दाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: health insurance
सोने-चांदी के रेट में आज गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 82 रुपये सस्ता हुआ है। बता दें 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ आज सोना 49,210.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आयी है। आज चांदी के दाम में 265.00 रुपये की गिरावट आई है। इस बीच चांदी 0.40 फीसदी सस्ता होकर 66,360.00 पर ट्रेड कर रही है।
