Reliance Industries में एफआईआई ने की बड़ी खरीददारी, सितंबर तिमाही में हिस्सेदारी 25.2 फीसदी बढ़ी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
कोरोना के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज में कई विदेशी कंपनियों ने भारी निवेश किया है। वहीं गुरुवार को आरआईएल ने बयान जारी करते हुए कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में रिकॉर्ड 25.2%की हिस्सेदारी हासिल की है। वहीं, 30 जून को समाप्त पिछली तिमाही में विदेशी निवेशकों के पास 24.72% के 163.07 करोड़ शेयर थे। जबकि दूसरी ओर उधर म्युचुअल फंड्स ने रिलायंस में अपनी हिस्सेदारी घटाई है।
