मांग बढ़ाने पर जोर, LTC कैश वाउचर स्कीम की घोषणा: जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जीएसटी काउंसिल की 43वीं बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए देश की अर्थव्यवस्था से देशवासियों को अवगत कराया। सीतारमण ने कहा कि मांग को बढ़ाने की दिशा में खर्च के लिए अग्रिम में राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एलटीसी नकद वाउचर योजना और विशेष त्योहार अग्रिम योजना शुरू की जाएगी। सरकार कर्मचारियों को एलटीसी में टिकट किराए का भुगतान में नकद करेगी।
