RBI गवर्नर इस्तीफे पर बोले वित्त मंत्री जेटली, सरकार ने कभी नहीं मांगा था उर्जित पटेल से इस्तीफा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
RBI गवर्नर उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद मोदी सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच आजतक के कार्यक्रम एजेंडा आज तक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि सरकार ने कभी भी पटेल से इस्तीफा देने की बात नहीं कही थी और केंद्र सरकार को चालू वित्त वर्ष के दौरान RBI के कैश रिजर्व रेशियो से एक भी पैसा नहीं चाहिए. बता दें कि पटेल के इस्तीफे का कारण RBI और सरकार के बीच अनेक वित्तीय मुद्दों को लेकर चल रही तनातनी बताई जा रही थी.
