x

वित्त मंत्री ने दिलाया भरोसा, वेतन और पेंशन में नहीं होगी कोई कटौती

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि उनके वेतन और पेंशन में कोई कटौती नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार के नकदी प्रबंधन निर्देश से कर्मचारियों के वेतन और पेंशन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबर फैलाई जा रही थी कि कोरोना संकट के चलते सरकार पर वित्तीय दबाव बढ़ा है। इसी पर वित्त मंत्री ने यह सफाई दी।