वित्त मंत्री की घोषणाओं से अर्थव्यवस्था में मांग को मिलेगा बढ़ावा : मोदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा सोमवार को की गई घोषणाएं समय से उठाए गए कदम हैं। उनसे अर्थव्यवस्था में मांग को बढ़ावा मिलेगा। कल जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले निर्मला सीतारमण ने एलटीसी के बदले नकद भुगतान और त्योहारों के मौसम में उपभोक्ता मांग को प्रोत्साहित करने व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सरकारी कर्मचारियों को 10,000 रुपये के अग्रिम भुगतान की घोषणा की है।
