जेपी ग्रुप की दो इकाइयों में वित्तीय गड़बड़ियां, एसएफआइओ करेगा जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जेपी ग्रुप की दो इकाइयों जयप्रकाश एसोसिएट्स और जेपी इंफ्रा में वित्तीय गड़बड़ियां पाई गई हैं। जिसकी जांच अब एसएफआइओ करेगा। सूत्रों के मुताबिक कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने अपने अधीनस्थ गंभीर अपराध जांच कार्यालय को आदेश दिया है कि वह जेपी एसोसिएट्स और जेपी इंफ्राटेक में हुई वित्तीय गड़बड़ियों की जांच करे। गौरतलब है कि आर्थिक संकट में फंसी जेपी इंफ्राटेक इस वक्त दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है।
