अमेरिका में सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं में पांच भारतीय शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Eagle
अमेरिका की प्रसिद्ध पत्रिका फोर्ब्स 2021 ने अमरीका की सबसे अमीर 100 सेल्फ-मेड महिलाओं की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पांच भारतीय मूल की महिलाओं को जगह दी है। फोर्ब्स 2021 की इस सूची में पेप्सीको की पूर्व चेयरमैन इंदिरा नुई, सिंटेल की को-फाउंडर नीरजा सेठी, कॉन्फ्लूएंट की को-फाउंडर नेहा नरखड़े, एरिस्टा नेटवर्क्स की सीइओ जयश्री उल्लाल और गिंगको बायोवर्क्स की को-फाउंडर रेशमा शेट्टी के नाम शामिल हैं।
