घरेलू हिंसा में फंसे फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल , पत्नी ने दर्ज कराई एफआईआर
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुरुवार को फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल की पत्नी प्रिया ने बेंगलुरू स्थित कोरमंगला पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। वहीं 7 पेज की एफआईआर में सचिन बंसल, उनके पिता सतप्रकाश अग्रवाल, मां किरण बंसल और भाई नितिन बंसल का नाम शामिल है। वहीं प्रिया ने दावा किया है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल में उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें अपनी जान का भी खतरा है।
