फ्लिपकार्ट के बिकने के आसार,अमेज़ॉन और वॉलमार्ट में शुरू हुई टक्कर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: flickr
पिछले काफी समय से बाजार में प्रतिस्पर्धा की मार झेल रही फ्लिपकार्ट बहुत जल्द बिक सकती है. अमेजॉन इसे खरीदने की पूरी कोशिश कर रही है. साथ ही वॉलमार्ट भी इसके बड़े पैमाने पर शेयर खरीदने की तैयारी कर रही है. लेकिन फिलहाल अमेजॉन और फ्लिपकार्ट दोनों ने ही इस तरीके की किसी भी बात से इनकार किया है. फ्लिपकार्ट की कीमत फिलहाल 21 अरब डॉलर है और अमेज़ॉन या वॉलमार्ट में से किसी एक की भी ये डील हो जाती है तो वह दूसरी को बाजार में कड़ी टक्कर देगा